यूक्रेन-रूस युद्ध: न्यूक्लियर पावर प्लांट हमले में 3 यूक्रेनी सैनिकों की मौत, दो घायल

by Disha
0 comment

यूक्रेनी राज्य परमाणु कंपनी ने बताया है कि परमाणु संयंत्र पर रूसी हमले में 3 यूक्रेनी सैनिक मारे गए और 2 घायल हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि आग में दो लोग घायल हो गए हैं।

 

 

उन्होंने कहा, “(परमाणु) संयंत्र (यूक्रेन में) की भौतिक अखंडता से समझौता किया गया है। यह कार्रवाई का समय है… यूक्रेन ने हमें एक अनुरोध भेजा है। मैंने रूस और यूक्रेन दोनों को अपनी उपलब्धता और यात्रा की स्थिति का संकेत दिया है।”

उन्होंने आगे जोड़ा “इस पहल का संकट के राजनीतिक पहलुओं से कोई लेना-देना नहीं है… ज़मीन पर जटिल परिस्थितियों को देखते हुए, मेरी उपस्थिति की ज़रूरत है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने संयंत्र पर हमले के बाद रूस पर ‘परमाणु आतंक’ का आरोप लगाते हुए कहा कि मास्को चेरनोबिल आपदा को “दोहराना” चाहता है। यूक्रेन के अग्निशामकों ने शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की आग बुझाई, जो एक रूसी हमले में भड़की थी।

About Post Author