देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 3962 नए केस, 22 लोगों की मौत

by Priya Pandey
0 comment

देश में पिछले 24 घंटे के कोरोना के 3,962 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 36,244 पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को 3,720 और मंगलवार को 3,325 नए कोरोना मरीज सामने आए थे। वहीं सोमवार को नए मरीजों की संख्या 4,000 से अधिक थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गत 24 घंटे में 1,82,294 सैंपल का टेस्ट किया गया। बुधवार को एक्टिव केस की संख्या 40,177 थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आज सुबह 8 बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस लगातार 11 दिनों से कम हो रहे हैं और 24 दिन बाद सक्रिय मामलों की संख्या 40,000 से नीचे आई है। इससे पहले 10 अप्रैल, 2023 को देश में 37093 एक्टिव केस थे। उसके बाद से लगातार एक्टिव केस 40000 से ज्यादा बने हुए थे। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.73% है। डेली पोजिटिविटी रेट 2.17%  और वीकली पोजिटिविटी रेट 3.13% है।

 

About Post Author