नोएडा में पिछले 24 घंटे में आए 65 नए मरीज 174 हुए ठीक, 561 हुए कोराना के सक्रिय मामले

by Priya Pandey
0 comment

नोएडा में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 65 नए मामले सामने आए है।  लगातार दूसरे दिन भी कोरोना के मरीजों में कमी आई है। इसी के साथ सक्रिय मामले छह सौ से घटकर 561 हो गए है। वहीं 174 मरीज ठीक हुए। 30 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। नए मरीजों में 4 बच्चे भी पॉजिटिव आए है। जिनका इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों में हल्के सिंप्टम्स है। इन सभी मरीजों पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। जिन मरीजों की मौत हुई उनको पहले से कई बीमारियां थी। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना ज़रुरी है। मास्क पहले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। ताकि संक्रमण की दर को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि अब भी XXB.1.16 वैरिएंट के मरीज की ज्यादा है। भर्ती मरीजों के नमूने लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए है। रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा कि कही वायरस म्यूटेशन तो नहीं कर रहा है। हालांकि इनके लक्षण बता रहे है कि वैरिएंट अभी स्थिर है।

डीएम ने एकीकृत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18004192211 जारी किया है। इस नंबर पर फोन करने पर आपको कोरोना से संबंधित जानकारी और हैल्प भी की जा रही है। रोजाना यहां आने वाले फोन कॉल का जवाब दिया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन मरीजों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

About Post Author