नोएडा में एक इंजीनियर से ठगों ने 10 लाख रूपए ठग लिए है। ठगों ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर इंजीनियर से 10 लाख रूपए ठगे है। पीड़ित ने इस मामले में नोएडा पुलिस और साइबर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, नोएडा के सेक्टर-61 में रोहित सूद रहते हैं। रोहित सूद पेशे से इंजीनियर है। रोहित सूद ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि, बीते साल 2020 में उनके पास एक ईमेल आया था। जिसमें कनाडा में नौकरी दिलाने का ऑफर था। कनाडा की इस कंपनी में नौकरी करने पर 6 लाख रूपए प्रति महीना वेतन देने की बात भी बताई थी। इसके बाद उन्होंने ईमेल भेजने वाली कंपनी से संपर्क किया। जिसमें नौकरी देने के लिए जरूरी कागज भी मांगे गए थे। रोहित ने सभी दे दिया, जो भी कुछ मांगा था। इसके बाद रोहित का इंटरव्यू भी हुए था।
रोहित सूद ने बताया कि, ठगों ने बिल्कुल भी शक होेने वाले काम नहीं किए थे। ठगों ने कनाडा एंबेसी का एक फर्जी लेटर भी भेजा था। इन सबके लिए 10 लाख ले लिए थे। सभी काम हो जाने के बाद जब ऑफर लेटर देने की बात आई तो, उन्होंने कुछ रूपए और मांगे थे। रोहित ने वो भी दे दिए। उसके बाद संपर्क खत्म हो गया। रोहित ने नौकरी देने वाले लोगों से काफी बार संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन संपर्क नही हो पाया था। जिसके बाद उसको ठगी का अहसास हुआ।
More Stories
ग्रेटर नोएडा वेस्ट – श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों का शांतिपूर्ण धरना दूसरे सप्ताह भी जारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पंचशील ग्रीन्स-2 के निवासियों ने किया बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, जाने क्या थी वजह !
मुंबई की तर्ज पर नोएडा में बनेगी फाइनेंस सिटी, जानिए पूरा प्रोजेक्ट