अगर आप भी शराब का शौक रखते हो तो अपने लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब दिल्ली में उत्तर प्रदेश से सस्ती शराब नहीं मिलेगी। यह फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिया है। अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग संबंधित फैसला लेते हुए कहा है कि, अब दिल्ली में उत्तर प्रदेश से सस्ती शराब नहीं मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली में शराब के रेट पर 50 प्रतिशत बढ़ भी सकते है। इस खबर के बाद अब दिल्ली में शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने करीब 2 महीने पहले कह दिया था कि, वह बहुत ही जल्द आबकारी नीति को लेकर बड़ी तैयारी और घोषणा करने वाले हैं। दिल्ली में शराब के रेट को लेकर काफी बैठक भी हुई है। जिसमें यह फैसला लिया गया है।
इस फैसले के अनुसार अब दिल्ली में उत्तर प्रदेश से महंगी शराब मिलेगी, यानी जो लोग उत्तर प्रदेश से दिल्ली में शराब खरीदने जाते थे। अब उनको दिल्ली में शराब खरीदने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। क्योंकि दिल्ली से सस्ती शराब अब उत्तर प्रदेश में ही मिल जायेगी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी सरकार ने फैसला लिया है कि, कम उम्र के लोगों को शराब नहीं दी जाएगी। जिसकी सीमा न्यूनतम 21 साल की गई है।
More Stories
मुंबई की तर्ज पर नोएडा में बनेगी फाइनेंस सिटी, जानिए पूरा प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेल्पलाइन-1076 की शिकायतों पर की उच्चस्तरीय बैठक, डीएम और तहसीलवार से मांगी रिपोर्ट
नोएडा के 10 मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो नही रोके जाने से नाराज लोगों ने सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन पर किया प्रदर्शन