ग्रेटर नोएडा में एक महिला से 4 लोगों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप, महिला की हालत गंभीर

by admin
0 comment

उत्तर प्रदेश के सबसे हाईटेक शहर ग्रेटर नोएडा में रविवार को चार हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। वही दूसरी ओर महिला की हालत गंभीर है। जिसको नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि, गौतम बुद्ध नगर के जेवर थाना इलाके में रहने वाली 50 साल की ग्रामीण महिला रविवार की सुबह अपने खेत में जा रही थी। उसी दौरान 4 लोगों ने महिला को बंधक बना लिया और चारों लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बलात्कारी मौके से फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि, इस मामले में पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को घर आकर पूरी आपबीती बताई। इस दौरान महिला की हालत गंभीर हो गई। जिसको पहले परिजनों ने जेवर के ही एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन जब गैंगरेप पीड़िता महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसको नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप पीड़िता महिला की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी मौके से फरार हैं। जिनकी तलाश के लिए पुलिस लग गई है। इसमें एक व्यक्ति के खिलाफ नाम दर्ज शिकायत दर्ज की गई है और तीन अज्ञात हैं।

About Post Author