सलमान खान से 5 करोड़ रंगदारी मांगने वाला आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार

by Priya Pandey
0 comment

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरली पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से बुधवार (23 अक्टूबर) को अरेस्ट किया। आज इसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से मुंबई लाया जाएगा। जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन ने ही पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सऐप कॉल करके फिरौती मांगी थी। उसने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था।आरोपी की पहचान जमशेदपुर के मानगो इलाके के आजादनगर निवासी शेख होसेन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शेख होसेन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी का रहने वाला है और जमशेदपुर के साकची बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था, जो उसने पिछले साल से छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि उसने टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को धमकी देने की खबर देखने के बाद, सलमान खान से रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा एक मैसेज मिला था। इस मैसेज के मिलने के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

About Post Author