Entertainment

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने सिंगर पर लगाया मर्डर का आरोप

रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले की पुलिस  जांच कर रही है। इसी बीच सोमवार को मुंबई से वाराणसी आकांक्षा दुबे का शव लेने पहुंचे परिजनों ने ब्वॉयफ्रेंड भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 131/23 धारा 306 के तहत समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है।अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि 21 मार्च को हुए विवाद के बाद उसे कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह का बड़ा भाई संजय सिंह ने कुछ दिन पहले आकांक्षा दुबे की हत्या कराने की धमकी दी थी। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह के बड़े भाई ने 21 तारीख को यह धमकी आकांक्षा दुबे को दी थी और 25 तारीख को उसका शव होटल के कमरे में मिला। समर सिंह पर आरोप लगाते हुए आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा दुबे सिर्फ उसके साथ ही काम करें और किसी के साथ नहीं। जब वह किसी और के साथ काम करने के लिए जाती थी तो समर सिंह उसे मानसिक रूप से टॉर्चर करता था।

मधु दुबे का आरोप है कि जब वह दूसरे के साथ काम करने लगी तो समर सिंह उसका पहले का पैसा भी नहीं दिया। जब समर सिंह आकांक्षा दुबे को टॉर्चर करता, मारता – पीटता तब उससे मैंने भी पूछा था कि क्यों ऐसा कर रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि उन्होंने वाराणसी के सारनाथ में संजय सिंह और समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

उनका आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर उनकी बेटी आकांक्षा दुबे की हत्या की है और अब उन्हें इंसाफ चाहिए। मधु दुबे का यह भी कहना है कि जिस अवस्था में आकांक्षा दुबे का शव मिला है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि वह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे बैठी हुई है और कोई बैठकर कैसे फांसी लगा सकता।

Priya Pandey

Recent Posts

Chandu Champion Trailer: चंदू चैंपियन का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

चंदू चैंपियन का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फैंस को इसका लंबे समय…

3 hours ago

श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने लगातार दूसरे सप्ताह बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा

श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है जिसकी मांग एवं…

9 hours ago

आतिशी ने स्वाति मालिवाल पर लगाए गंभीर आरोप, ‘कई महीनों से BJP के संपर्क में थी स्वाति’

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में पलटवार किया है।…

10 hours ago

स्‍वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में बिभव कुमार गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने CM आवास से किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस…

12 hours ago

अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे AAP सांसद राघव चड्‌ढा

AAP सांसद राघव चड्‌ढा भी शनिवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।…

14 hours ago

रायबरेली की जनता से सोनिया गांधी ने राहुल को लेकर की भावुक अपील, ‘मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं..’

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली की जनता को संबोधित किया।…

1 day ago