अयोध्या के ADM लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह (58) की लाश उनके सरकारी आवास में मिली है। ADM की मौत से हड़कंप मचा गया है। गुरुवार (24 अक्टूबर) सुबह उनका शव सरकारी आवास में पड़ा मिला है। उनके कमरे का दरवाजा खुला था। शव फर्श पर पड़ा था। सुरजीत सिंह ने आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या हुई, पुलिस इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। निधन की जानकारी मिलते ही कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह समेत प्रशासन व पुलिस के आला अफसर उनके आवास पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, सुरजीत सिंह का शव सबसे पहले उनकी मेड ने देखा। अयोध्या के ADM लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह सिविल लाइन सुरसरि कॉलोनी स्थित सरकारी आवास अकेले रहते थे। वह फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत मझना गांव के रहने वाले थे।
कानपुर में उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार कानपुर के गणेश नगर में रहता है। अयोध्या में एक साल से पदस्थ थे। 58 वर्षीय सुरजीत सिंह के निधन सूचना पुलिस को सुबह मिली। जिसके बाद डीएम और एसपी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, सुरजीत सिंह का शव सबसे पहले उनकी मेड ने देखा।