भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह भाटी ने गुरुवार की सुबह प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सड़कों पर किसानों ने जो दंगे किये है। उससे वो काफी आहत है। इसलिए वो एक बड़ा फैसला ले रहे है। इस हिंसा से दुखी होकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति नोएडा दलित मैदान में चल रहे धरना को खत्म करती है।
शिवराज सिंह भाटी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें आईटीओ पर और लाल किले पर उपद्रवियों ने जो भी किया है। वो काफी निंदा लायक है। देश का संविधान इस तरह की इजाजत नहीं देता है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति अब नोएडा दलित मैदान में चल रहे किसान प्रदर्शन को समाप्त करती है। इससे पहले नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन भानू ने बुधवार की देर शाम को खत्म कर दिया है। इस बात का ऐलान भानु प्रताप सिंह ने चिल्ला बॉर्डर पर प्रेस वार्ता करते हुए किया था। जिसके बाद नोएडा चिल्ला बॉर्डर पूरी तरह से खुल चुका है।
More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेल्पलाइन-1076 की शिकायतों पर की उच्चस्तरीय बैठक, डीएम और तहसीलवार से मांगी रिपोर्ट
PSLVC51 सतीश-धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च, भगवत गीता और मोदी…
दी मिलेनियम स्कूल नोएडा व लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के अभिभावकों ने दोनों स्कूलों के सामने स्कूल फीस के लिये प्रदर्शन किया।