लखीमपुर खीरी बवाल के बाद विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ और भाजपा को घेरा, उत्तर प्रदेश सरकार से मांगे ये जवाब

by admin
0 comment

लखीमपुर खीरी में रविवार को जो हादसा हुआ है। उसके बाद हालत लगातार गंभीर बनती जा रही है। विपक्ष लगातार भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ पर हमला बोल रहा है। विपक्ष का कहना है कि, किसानों को यह बलिदान हम बेकार नहीं जाने देंगे। मौके पर अभी तनाव का माहौल है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजियाबाद गाजीपुर बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, जो इस अमानवीय नरंसहार को देख कर भी चुप है। वह पहले ही मर चुका है। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- सट्टा किंग किसान आंदोलन जिंदाबाद। हम किसानों की लड़ाई। कांग्रेस पहले से ही किसानों के लिए मैदान में खड़ी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि, कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से रौंदकर घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उत्तर प्रदेश दबंग भाजपाइयों का जुलम अब और नहीं सहेगा, यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश में भाजपाई ने तो चल पाएंगे और नहीं उतर।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि, सत्ता का ऐसा नशा न आपने कभी देखा होगा न सुना होगा। 3 आंदोलनकारी किसानो को मंत्री के बेटे ने गाड़ी से रौंदकर मार दिया। कितने किसानो की शहादत लेंगे मोदी जी, हत्यारों को गिरफ्तार करो CBI से जांच कराओ परिवार को मुआवजा दो।

जयंत चौधरी ने कहा है कि, लखीमपुर खीरी से दिल दहलाने वाली खबरें आ रहीं हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का काफिला आंदोलनकारी किसानों पर चढ़ा दिया गया। 2 किसानों की मौत हो गई और कई घायल हैं। विरोध को कुचलने का काला कृत्य जो किया है, साजिश जब गृह मंत्री रच रहे हैं, फिर कौन सुरक्षित है?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मासूम किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, गोलियां तक चलाईं। 2 किसानों की जान गई है, कई घायल है। यह घटना दु:खद एवं शर्मनाक है। अराजकता और गुंडई के बल पर विरोध की आवाज को कुचलना भाजपा की हिटलरशाही है।

About Post Author