दिल्ली से बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, ये रही बड़ी वजह

by Priya Pandey
0 comment

दिल्ली से बाली के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान वापस दिल्ली लौट आई है। इसकी वजह ज्वालामुखी विस्फोट बताया जा रहा है। जोकि बाली एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी। फिलहाल एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई2145 की दिल्ली एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग हो गई है। कई उड़ानों का रास्ता भी बदलना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।दरअसल, पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी में मंगलवार शाम को विस्फोट हुआ। इससे राख के विशाल गुबार आसमान में 10,000 मीटर (32,800 फीट) से अधिक ऊंचाई तक उड़े। इसे लगभग 150 किमी दूर से देखा जा सकता था।

दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बीच उड़ान में ही वापस लौटने की सलाह दी गई। इसके बाद विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हुई। एयरलाइन ने साफ किया की कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। हम प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दे रहे हैं। अगर वे चाहें तो टिकट रद्द या यात्रा में परिवर्तन या धनवापसी का विकल्प चुन सकते हैं।’

About Post Author