जम्मू-कश्मीर पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर इस समय पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। पूरे देश में द कश्मीर फाइल्स को लेकर दर्शकों का माहौल बहुत अलग नजर आ रहा है। इसे लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। वहीं ज्यादा तादाद में लोग इस फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग द कश्मीर फाइल्स को सिर्फ प्रोपेगेंडा का नाम दे रहे हैं। ऐसे में अजय देवगन भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए है।
दरसल, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत स्टारर फिल्म ‘रनवे 34’ का ट्रेलर एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है। ‘रनवे 34’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता से जोड़कर अजय देवगन से एक सवाल पूछा गया। पत्रकार ने अजय देवगन से पूछा कि द कश्मीर फाइल्स की सफलता हम सब देख ही रहे हैं, उनकी फिल्म ‘रनवे 34’ भी सच्ची घटना पर आधारित है, तो क्या सच्ची दर्शकों को आकर्षित करने का नया माध्यम हैं। इसपर अजय ने कहा, ‘नहीं ऐसा नहीं है, ये सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं है। ये पूरी दुनिया में है। जैसे मैने पहले भी फिल्में की हैं जैसे द लिजेंड ऑफ भगत सिंह… कुछ कहानियां इतनी इंस्पिरेशनल होती हैं कि आप वैसा फिक्शन (काल्पनिक) लिख नहीं सकते।’