समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिरसागंज सीट से सपा विधायक और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम सिंह यादव को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस दौरान समाजवादी पार्टी ने हरिओम सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर हरिओम सिंह यादव को पार्टी से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि, जनपद फिरोजाबाद में पार्टी विरोधी नीतियों और भाजपा से साठगांठ करने के लिए हरिओम सिंह यादव को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

आपको बता दें कि फिरोजाबाद सिरसागंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव की गिनती शहर के दबंग नेताओं में की जाती है। समाजवादी पार्टी में आने से पहले वो किसान थे। हरिओम यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी है।
More Stories
दुनिया के सबसे बड़े खेल के मैदान “नरेंद्र मोदी स्टेडियम” पर छिड़ा विवाद, भाजपा दे रही है सफाई, अमित शाह ने बताई स्टेडियम की खासियत
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता नरेंद्र भाटी के भाई बिजेंद्र भाटी ने की बसपा ज्वाइन, पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी
बड़ी ही दिलचस्प परिस्थितियों में दिशा रवि को मिली जमानत