लखीमपुर मामले में अखिलेश यादव को लखनऊ पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, तड़के प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

by MLP DESK
0 comment

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे अभिषेक मिश्र द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई। जिसमें 8 किसानों की अभी तक मौत हो गई है। इस मामले के बाद राजनीति गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लखीमपुर जाने वाले थे। उससे पहले ही लखनऊ पुलिस ने अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट कर लिया है।

 

 

अखिलेश यादव के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि कोई भी पार्टी का नेता या मंत्री लखीमपुर जाए और पीड़ित परिवार से मुलाकात करें।

 

 

अखिलेश यादव ने रविवार को इस हादसे के बाद दुख व्यतीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की थी।

 

 

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बीती रात को ही लखनऊ से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। लेकिन सोमवार की सुबह करीब 5:00 बजे लखीमपुर खीरी कि सीमा पर ही पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी को पुलिस सीतापुर के गेस्ट हाउस में लेकर गई है। प्रियंका गांधी को रास्ते में काफी बाद रोकने का प्रयास किया था। लेकिन वह लगातार आगे की तरह बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में ले लिया।

About Post Author