बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, सप्लाई करता था हथियार

by Priya Pandey
0 comment

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई इलाके से आरोपी भगवंत सिंह नाम को गिरफ्तार किया है। उसने शूटरों को रहने की जगह और हथियार उपलब्ध करवाने में मदद की थी।पुलिस ने बताया कि भगवंत सिंह एक आरोपी के साथ हथियार लेकर उदयपुर से मुंबई गया था। वह शुरू से ही शूटर्स और साजिशकर्ताओं के संपर्क में था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की 15 टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। एक दिन पहले 19 अक्टूबर को पांच आरोपियों को पकड़ा गया था।

क्राइम ब्रांच ने एजेंसी को बताया कि वह राजस्थान से मुंबई हथियार लेकर आया था। गौरतलब है कि हाई प्रोफाइल मर्डर केस में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी भगवंत सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 26 अक्टूबर तक मुंबई अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें की 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को बताया है। सलमान को आज भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

About Post Author