अरविंदर सिंह लवली ने दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद से दिया इस्‍तीफा

by Priya Pandey
0 comment

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिल्‍ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरसल, दिल्‍ली कांग्रेस के अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है। सभी पार्टियां तीसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रचार अभियान में जुटे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी ऐसे समय में भी अंदरुनी कलह से जूझ रही है।लवली ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने मुझे पंगु बना रखा था। वह हमें पार्टी चलाने नहीं दे रहे थे। मेरी सलाह पर कोई नियुक्ति नहीं की जा रही थी। प्रदेश कांग्रेस की रजामंदी नहीं होने पर भी आप के साथ गठबंधन किया गया।

अरविंदर सिंह लवली सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ चुनावी गठजोड़ करने की मुखालफत की है। उन्‍होंने लिखा, ‘कांग्रेस की दिल्‍ली इकाई उस पार्टी के साथ गठजोड़ करने के पूरी तरह से खिलाफ थी, जिसका गठन ही कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्‍टाचार के झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने के उद्देश्‍य से हुआ है।’

About Post Author