मऊ सदर सेठ बाहुबली मुख्तार अंसारी का सीट था और सबकी निगाहें उस सीट पर इसलिए बनी हुई है क्योंकि इस बार इस सीट पर जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मैदान में है। मऊ सदर सीट पर सबकी निगाहें हैं। सुबह 8 बजे से इस सीट पर वोट की गिनती जारी है। अब्बास सपा गठबंधन के तहत सुभाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि शुरुआती रुझानों में अब्बास अंसारी जरूर आगे चल रहे थे, लेकिन अब अब्बास अंसारी काफी पीछे चल रहे हैं और बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह ने करीबन 2979 मत पाकर आगे चल रहे हैं।
अब्बास अंसारी के खिलाफ बीजेपी से अशोक से ताल ठोक रहे हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। मऊ सदर कांग्रेस के मध्य इंद्र बहादुर सिंह भी किस्मत का फैसला आजमा रहे हैं। वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 57.91 फ़ीसदी मतदान हुआ यहां सातवें चरण और आखिरी चरण के तहत वोटिंग हुई थी। मऊ सदर सीट से जेल में बंद मुख्तार अंसारी मौजूदा विधायक है। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के महेंद्र राजभर को 10 हज़ार से कम मतों से हराया था।