69 साल की उम्र में गायक-संगीतकार बप्पी् लाहिड़ी का निधन

by Priya Pandey
0 comment

69 साल के गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। बप्पी लाहिड़ी ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की वजह ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया बताई जा रही है। उन्हें काफी समय से फेफड़े में शिकायत थी। इसके अलावा गले में भी इन्फेक्शन था। बप्पी दा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी दा को अपनी श्रद्धांजलि दी है। ‘श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था। विभिन्न भावनाओं को जाहिर करने वाला था। कई पीढ़ियों के लोग उनके संगीत से खुद को जुड़ा महसूस कर सकते हैं। उनके खुशमिजाज स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति

सेलेब्स ने जाहिर किया शोक

संगीत की दुनिया में यह इस महीने दूसरी बड़ी क्षति है। इससे पहले भारत रत्न ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का निधन हुआ था। अब बप्पी दा के निधन की खबर आने के बाद से फैन्स और सिने जगत में दुख की लहर है। सोशल मीडिया पर देश-दुनिया की तमाम महान हस्तियां बप्पी दा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा है कि वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर बप्पीदा के निधन से स्तब्ध हूं। ये म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूर्णिय क्षति है। अजय देवगन ने बप्पी दा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा ‘बप्पी दा बहुत ही प्यारे इंसान थे। पर उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसे हिंदी फिल्म के म्यूजिक में एक अलग ही कंटेपररी स्टाइल को इंट्रोड्यूस किया। शांति दादा, आप बहुत याद आएंगे।’ क्रिकेटर युवराज सिंह समेत अन्य सेलेब्स ने भी बप्पी दा को श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दें कि बप्पी दा का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें बप्पी लाहिड़ी के नाम से जाना जाता है। वह सिंगर के साथ-साथ कम्पोजर, पॉलिटिशियन और प्रोड्यूसर भी थे। इंडियन सिनेमा में बप्पी दा डिस्को म्यूजिक को एक अलग अंदाज के साथ लेकर आए थे। उनके डिस्को डांसर, वारदात, नमक हलाल, शराबी, कमांडो जैसी फिल्मों में हिट ट्रैक्स थे, जो आज भी फेमस हैं।

About Post Author