भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब सीएम पद की शपथ, सीएम अरविंद केजरीवाल को किया आमंत्रित

by Priya Pandey
0 comment

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने झाड़ू चला दी है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस और शिअद-बसपा गठबंधन को पछाड़ते हुए 117 में से 92 सीटें जीतकर और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गजों को हराया। पार्टी के सीएम भगवंत मान ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दी है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।

वहीं, भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे।

मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण से पहले मान अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे। वहीं पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। केजरीवाल ने लिखा है उनका छोटा भाई भगवंत मान पंजाब में सीएम पद की शपथ लेगा। वह उन्हें न्यौता देने आए थे।

मेरा छोटा भाई भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। आज वे शपथ ग्रहण का न्यौता देने मेरे घर आए। मुझे पूरा भरोसा है कि भगवंत एक मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करेंगे।

About Post Author