आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह स्थल पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। आज के समारोह में सिर्फ मान ने ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से शुरू हुआ। इसके भगवंत मान के शपथ लेने के बाद समारोह का समापन हो गया।
आप के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसाेदिया भी पीली पगड़ी में समारोह में मौजूद हैं। राज्यपाल के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू गया। इसके बाद भगवंत मान ने शपथ ली। स्थल पर लोग केसरिया व पीली पगड़ी और महिलाएं केसरिया दुपट्टे में नजर आ रही हैं। मंच पर शहीदे आजम भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडरकर की फोटो लगी हुई है।
बताया जा रहा है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में आप नेता पहुंचने हैं। राज्यभर से लोग केसरिया ताने-बाने में समारोह स्थल पर पहुंचने लगे हैं। समारोह स्थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।