Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो और टैगलाइन लांच, 15 राज्यों को कवर करने की तैयारी

by Priya Pandey
0 comment

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारी शुरू कर दी है और शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा का लोगो और टैगलाइन लॉन्च की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी से शुरू होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह यात्रा देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर आधारित होगी। इसकी टैगलाइन है न्याय का हक मिलने तक। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होने वाली है। ये मुंबई में समाप्त होने से पहले 15 राज्यों से गुजरने वाली है। यह यात्रा 110 शहरों से गुजरने वाली है।

इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने जा रही है और यात्रा के दौरान देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दे उठाए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की टैगलाइन ‘न्याय का हक मिलने तक’ होगी। खड़गे ने कहा, ‘हम 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। मुंबई में इस यात्रा का समापन होगा। यात्रा के दौरान 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा।’

इस दौरान राहुल गांधी एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, हम अपने लोगों के बीच अन्याय और अहंकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। इसके लिए दोबारा से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।

About Post Author