भूपेंद्र रजनीकांत पटेल बने गुजरात के नए चीफ मिनिस्टर,जल्द लेंगे शपथ

by admin
0 comment

24 घंटों की खींचा तानी के बाद गुजरात के नए चीफ मिनिस्टर की घोषणा हो गई है। भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। विजय रुपाणी ने शनिवार को गुजरात के नए चीफ मिनिस्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात में राजनीति मच गई, जिसके बाद 24 घंटों के भीतर ही गुजरात को नया चीफ मिनिस्टर मिल गया।

रविवार सुबह से ही गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक चल रही थी, जिसमें फैसला किया गया कि, भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को गुजरात का नया सीएम बनाया गया। इसकी जानकारी केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने दी है। भूपेंद्र रजनीकांत पटेल जल्द ही नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण का दिन नहीं बताया है।

आपको बता दें कि भूपेंद्र पटेल इस वक्त गुजरात की घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। वे 2017 में पहली बार विधायक बने थे। उनसे पहले इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी चुनाव जीता था। भाजपा ने पिछले 3 महीने में अपने 4 मुख्यमंत्रियों को बदला है। जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। पहले त्रिवेंद्र रावत और फिर तीरथ सिंह की जगह पुष्कर धामी को सीएम बनाया गया।

About Post Author