यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, आंखों और टायर की जांच के बाद ही कर सकेंगे सफर

by admin
0 comment
यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब जो भी व्यक्ति यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करेगा। उसकी आंखों की जांच की जाएगी। इसके अलावा वाहन के टायर की भी जांच की जाएगी। यह जानकारी यमुना ऑथोरिटी के माध्यम से मिली है।
यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि, कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री से यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों को लेकर भी वार्ता की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब जो भी व्यक्ति यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करेगा। उस वाहन चालक की आंखों की जांच होगी।
अगर वाहन चालक की आईसाइट ठीक हुई तो ही उसे एक्सप्रेसवे पर सफर करने की इजाजत मिलेगी। लेकिन अगर चालक की आईसाइट वीक हुई तो उसे यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर नही करने दिया जाएगा।
इसी तरह वाहन के टायर की भी जांच होगी। अगर वाहनों के टायर में हवा कम या ज्यादा पाई गई तो तब भी वाहन को एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं करने दिया जाएगा। यह जिम्मा यमुना एक्सप्रेसवे चलाने वाली कंपनी को दिया गया है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह से यह अभियान शुरू हो चुका है। जो 21 जनवरी से लेकर 21 फरवरी तक चलेगा।

About Post Author