बिहार : लल्लन सिंह बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लिया गया फैसला

by Sachin Singh Rathore
0 comment

दिल्ली में हुई जेडीयू पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अब ललन सिंह पर मुहरलगा दी गई है।

बता दें दिल्ली में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ही ललन सिंह के नाम का प्रस्ताव लाए।

नीतीश कुमार ने उतारा कर्ज़

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललन सिंह को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर उनकी नाराज़गी को दूर कर दिया क्योंकि नीतीश कुमार को ललन सिंह को केंद्र में मंत्री नहीं बनाए जाने का मलाल था इसका सबसे कारण यह है कि लल्लन सिंह पुराने साथी होने के साथ साथ नीतीश कुमार के दुख-दर्द में भी सहारा बनते थे।
आपको बता दें जब मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ तब जेडीयू कोटे से केवल आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया गया इसलिये बिहार की राजनीति को देखते हुए किसी विश्वसनीय नेता को पार्टी का अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा हो रही थी इसी को देखते हुए लल्लन सिंह को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया। ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि आरसीपी सिंह को मंत्री बनाए जाने से ललन सिंह नाराज हैं लेकिन ललन सिंह ने खुद नाराजगी की खबरों को खारिज किया था। लल्लन सिंह ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाने का प्रस्ताव भेजा है।

जेडीयू में बना सवर्ण पार्टी अध्यक्ष

बिहार के मुंगेर से सांसद और JDU के कद्दावर नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को JDU की बागडोर देने के साथ ही CM नीतीश कुमार ने एक तीर से कई निशाना साधा है। जातीय समीकरण की बात करें तो सवर्ण चेहरे के रुप में ललन सिंह देखे जाएंगे।
बता दें नीतीश कुमार के ऊपर लव-कुश को लगातार बढावा देने का भी आरोप लगता रहा है जो अब खत्म हो जाएगा। अगर जातीय समीकरण की बात करें तो अभी तक आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार कुर्मी जाति से है तो वहीं JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उपेंद्र कुशवाहा कोइरी जाति है। इसलिए कहा जाता था कि JDU में लव-कुश का ही बोलबालाथा। अब ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सवर्ण की एंट्री हुई है।

About Post Author