यूक्रेन से वापस लौटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिश्वा भारती, बताई यूक्रेन में भारतीय छात्रों की दर्दनाक हालत Bishwa Bharti of Greater Noida West returned from Ukraine, told the painful condition of Indian students in Ukraine Bishwa Bharti of Greater Noida West returned from Ukraine, told the painful condition of Indian students in Ukraine  

by Sachin Singh Rathore
0 comment

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे महायुद्ध के दौरान काफी भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली बिश्वा भारती वापस अपने देश लौट आई है। लेकिन भारत के काफी छात्र अभी तक अपने वतन लौट कर नहीं आ पाए है। ऐसे में इन छात्रों के परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इन छात्रों के परिजनों भारत सरकार ने मदद की गुहार लगा रहे है। हालांकि, पिछले 2 दिनों में काफी छात्र अपने घर पहुंचे है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी 11 एवेन्यू में रहने वाली बिश्वा भारती यूक्रेन में एमबीबीएस की पढाई कर रही थी। बिश्वा भारती का कहना है कि, यूक्रेन में हालत काफी खराब है। भले ही वो वापस अपने घर लौट गई है। लेकिन अभी भी काफी छात्र वापस नहीं लौट पाए है। बिश्वा भारती का कहना है कि, कीव में काफी भयंकर स्थिति है। कीव में काफी छात्र अभी भी बंकर में रह रहे है। छात्रों को खाना खाने के लिए नहीं मिल रहा है। छात्र काफी समय से भूखे है। बिश्वा भारती का कहना है कि, उन्होंने काफी दर्दनाक स्थिति यूक्रेन में देखी है।

 

आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग छेड़ने के बाद स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। भारत के अलावा काफी अन्य देशों के छात्र भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इसके अलावा रूस ने यूक्रेन पर परमाणु बम से हमला करने की भी बात कही है। पूरा विश्व इस जंग के कारण काफी परेशान हैं। जहां पर एक तरफ छात्रों को परेशानी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारत के उद्योगपति और कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान होने की चिंता सता रही है। क्योंकि यूक्रेन और रूस से भारत में काफी सामान आयात और निर्यात होता है।

About Post Author