भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र भाटी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने गुर्जरों के नेता नरेंद्र भाटी को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। नरेंद्र भाटी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले है और गुर्जरों में बड़ा नाम है। एक बात यह भी कही जाती है कि, नरेंद्र भाटी के सपा में आने के बाद भाजपा को बड़ा फायदा हुआ है।
दरअसल, मिहिर भोज प्रकरण के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर बहुत नाराज हो गए थे। जिसके बाद नरेंद्र भाटी के गुर्जरों को अपने साथ भाजपा के पक्ष में खड़ा किया था। अब भाजपा ने नरेंद्र भाटी को एमएलसी उम्मीदवार नियुक्त किया है। यह गौतम बुद्ध नगर के गुर्जरों के लिए बड़ी बात है। बुलंदशहर-गौतमबुद्ध नगर सीट से मौजूदा एमएलसी नरेंद्र भाटी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सदस्य हैं। इनका 5 तरह निर्वाचन किया जाता है। 38 सदस्यों का निर्वाचन उत्तर प्रदेश से निर्वाचित होने वाले सांसद करते हैं, 8 सदस्यों का निर्वाचन राज्य के स्नातक करते हैं और 8 सदस्यों का निर्वाचन राज्य के शिक्षकों द्वारा किया जाता है। यूपी विधान परिषद में 10 सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं। बाकी 38 सदस्यों का निर्वाचन स्थानीय निकायों के प्राधिकारी करते हैं। मतलब ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और कैंट बोर्ड के सदस्य इन उम्मीदवारों को वोट देते हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश में 30 सीटों के लिए स्थानीय निकायों के प्राधिकारी मतदान करेंगे।
मुरादाबाद-बिजनौर : सत्यपाल सैनी
रामपुर-बरेली : कुंवर महाराज सिंह
बदायूं : वागीश पाठक
पीलीभीत-शाहजहांपुर : डॉक्टर सुधीर गुप्ता
हरदोई : अशोक अग्रवाल
खीरी : अनूप गुप्ता
सीतापुर : पवन सिंह चौहान
लखनऊ-उन्नाव : रामचंद्र प्रधान
रायबरेली : दिनेश पाल सिंह
प्रतापगढ़ : हरी प्रताप सिंह
बाराबंकी : अंगद कुमार सिंह
बहराइच : डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी
गोंडा : अवधेश सिंह मंजू
फैजाबाद : हरिओम पांडे
गोरखपुर-महाराजगंज : सीपी चंद
देवरिया : डॉ.रतन पाल सिंह
आजमगढ़-मऊ : अरुण कुमार यादव
बलिया : रविशंकर सिंह पप्पू
गाजीपुर : चंचल सिंह
इलाहाबाद : केपी श्रीवास्तव
बांदा-हमीरपुर : जितेंद्र सिंह सेंगर
झांसी-जालौन-ललितपुर : रमा निरंजन
इटावा-फर्रुखाबाद : प्रांशु दत्त द्वेदी
आगरा-फिरोजाबाद : विजय शिवहरे
मथुरा-एटा-मैनपुरी : ओमप्रकाश सिंह
मथुरा-एटा-मैनपुरी : आशीष यादव आशु
अलीगढ़ : ऋषि पाल सिंह
बुलंदशहर-गौतमबुद्ध नगर : नरेंद्र भाटी
मेरठ-गाजियाबाद : धर्मेंद्र भारद्वाज
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर : वंदना मुदित वर्मा