किसानों ने भाजपा नेता को पीटा, फाड़े कपड़े

by MLP DESK
0 comment

कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में भाजपा नेता के साथ हाथापाई की। आंदोलनरत किसान वहाँ भाजपा के प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज भी किया।

 

NDTV

 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने किसानों और जमकर लाठियां बरसाईं जिससे कई किसान बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। फ़िलहाल वहाँ तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। श्रीगंगानगर के कलेक्ट्रैट परिसर में पुलिस की सख़्त तैनाती है।

बता दें कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के कपड़े फाड़ दिए गए और किसानों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस हाथापाई से पुलिस ने मेघवाल को छुड़ाया। वे यहाँ मंहगाई और सिंचाई के पानी को केकर कलेक्टर पर प्रदर्शन कर रहे थे जिस दौरान किसान वहाँ पहुँचे और जमकर हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस घटना की भाजपा ने निंदा की है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद रहे उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘राज्य में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। श्रीगंगानगर में भाजपा का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की नाकामी का आलम यह रहा कि असामाजिक तत्वों ने दलित नेता कैलाश मेघवाल पर जानलेवा हमला कर दिया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।’

उन्होंने आगे जोड़ा, ‘राज्य सरकार भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करें एवं दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करें।’

इसपर किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, “किसानों के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करोगे तो किसान स्वागत तो करेगा नहीं।”

About Post Author