भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने किया एलान

by Priya Pandey
0 comment

आजमगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों मंच पर भी साथ रहे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली संबोधन करते हुए यह ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर उनका स्वागत किया और धन्यवाद दिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।

‘अब मुख्यमंत्री को नहीं आ रही नींद’

मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि मयंक के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री अब नींद नहीं आ रही है।

इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला यादव ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।

About Post Author