लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और सूची

by Priya Pandey
0 comment

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और सूची जारी की है। सूची में महााष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है। इस सूची के मुताबिक रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से नारायण राणे को टिकट दिया गया है। रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर केंद्रीय मंत्री राणे का मुकाबला विनायक राऊत से होगा। विनायक इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। उन्हें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) एक फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक इस सीट से चुनाव नहीं लड़ती थी। राणे के बेटे नीलेश राणे इस सीट से 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आए थे।

About Post Author