BJP ने रविवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बीजेपी की ओर से घोषित 99 उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी शामिल हैं। देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बावनकुले को कामठी से मैदान में उतारा गया है।सूची में नामित अन्य प्रमुख नेताओं में घाटकोपर पश्चिम से राम कदम, चिकली से श्वेता महाले पाटिल, भोकर से श्रीजया अशोक चव्हाण और कांकावली से नीतीश राणे शामिल हैं। संजय मुकंद केलकर ठाणे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण को डोंबिवली से उम्माद बनाया गया है। विद्या जयप्रकाश ठाकुर को गोरेगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। कंकावली विधानभा सीट से नितेश नारायण राणे चुनाव लड़ेंगे। छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को कराड दक्षिण से टिकट दिया गया है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनावों में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को घोषणा की थी कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।