दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान नोएडा में पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी शामिल हुए। आप कार्यकर्ताओं ने यहां हमला करने वालों की गिरफ्तारी घटना की सुपर कोटगेट नयायाधीश की निगरानी में जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि, पंजाब में मिली करारी हार के बाद बीजेपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। वो अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है।
उन्होंने कहा कि, जिस तरह से कल पुलिस की मौजूदगी में पुलिस के साथ भारतीय जनता पार्टी के गुंडे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उन्होंने घर के सीसीटीवी तोड़े और सिक्योरिटी के बूथ बैरियर तोड़े। इससे साफ है कि वो उनको नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से वहां गये थे। भूपेन्द्र सिंह जादौन ने मांग की है कि, यह काम भारतीय जनता पार्टी के गुंडो ने किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। इसलिए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस दौरान विनय पटेल, मीनाक्षी श्रीवास्तव, ओमवीर यादव, पंकज अवाना, संजय चेची, प्रो ऐके सिंह, पूनम सिंह, नितिन प्रजापति, राकेश अवाना, राहुल सेठ, तरुन तंवर,डॉ बीपी सिंह, कुलदीप कुमार, मुन्ना गुप्ता, अनिल चेची, परशुराम चौधरी, उमेश गौतम, मुकेश प्रधान और अखंड प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।