चुनाव का दौर है और सभी नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हुए हैं। इसी बीच एक खबर पंजाब से उठकर राजनीतिक गलियारों में शोर मचा रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में जारी मतदान के दौरान अमरिंदर ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में मुश्किल से 20 से 30 सीट से ज्यादा नहीं जीतेगी।
चन्नी और सिद्धू को बताया बेकार
आगे कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस इस बात से चिंतित है कि मैं पंजाब में क्या हासिल कर पा रहा हूं जो उनके खिलाफ जा रहा है, मैं अनुमान लगा सकता हूं कि कांग्रेस को 20 से 30 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम चन्नी और सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी क्या है? क्या वह जादूगर है कि 3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकता है। चुनाव से पहले उसे हीरो बनाने की कोशिश में सारा श्रेय उसे दिया गया मुझे लगता है कि दोनों जन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू बेकार है।
भगवंत मान को बताया देशद्रोही
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में राज्य से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। कांग्रेस छोड़ पंजाब लोग कांग्रेस का गठन करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं पटियाला जीतने को लेकर निश्चिंत हूं। मुझे लगता है हम चुनाव जीतेंगे, वह (कांग्रेस) एक अलग दुनिया में रहते हैं और पंजाब में उनका सफाया हो जाएगा। पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला में वोट डालने के बाद भगवंत मान देशद्रोही है और वह अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर रहा है।
पंजाब चुनाव है इस बार खास
राज्य में इस बार कांग्रेस आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पंजाब लोग कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथ बहूकोनिय मुकाबला देखने को मिल रहा है।