नोएडा स्टेडियम में नहीं होगा इस बार सामूहिक छठ महोत्सव का आयोजन, शहर के 200 स्थानों पर बन रहे छठ घाट

by MLP DESK
0 comment

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छठ महोत्सव के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। इस बार छठ समितियां गौतम बुद्ध नगर में 200 छठ घाट बना रही हैं। जहां पर लोग आराम से पूजा कर सकते हैं। हालांकि इस बार नोएडा स्टेडियम में छठ महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि नोएडा स्टेडियम में हर साल छठ महोत्सव का सामूहिक कार्यक्रम किया जाता था। लेकिन इस बार नोएडा स्टेडियम में सामूहिक छठ महोत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

 

 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छठ महोत्सव के लिए लोगों ने तैयारियां करना शुरू कर दिया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 200 स्थानों पर छठ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उसके लिए 200 छठ घाट बनाए जा रहे है।मुख्य रूप से नोएडा के सेक्टर 12, सेक्टर 22, सेक्टर 49, सेक्टर 50, सेक्टर 52, सेक्टर 62, सेक्टर 63, सेक्टर 71, सेक्टर 74, सेक्टर 56, सेक्टर 82, हरौला, बरौला, भंगेल और सलारपुर समेत 200 स्थानों पर छठ घाट बनाए जा रहे हैं।

इस बार सबसे महत्वपूर्ण और याद रखने की बात यह है कि नोएडा स्टेडियम में छठ महोत्सव का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। इसका मुख्य कारण यह है कि नोएडा प्राधिकरण ने स्टेडियम में छठ सामूहिक कार्यक्रम करने के लिए अनुमति नहीं दी है। कुछ लोग हर साल की भांति नोएडा स्टेडियम में इस बार भी जाएंगे। लेकिन यह बात उनको पहले से ही पता होनी चाहिए। इसके लिए समितियां कार्य कर रही है।

About Post Author