कांग्रेस ने पंजाब के लिए जारी किया घोषणापत्र, जानें क्या किए वादे

by Priya Pandey
0 comment

पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 13 वादे किए है। शुक्रवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी के घोषणापत्र का औपचारिक ऐलान किया। कांग्रेस के घोषणापत्र में नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब मॉडल की झलक दिखी।

घोषणापत्र जारी करते हुए चन्नी ने एक बार फिर दोहराया कि वह सीएम बनते ही पहला हस्ताक्षर एक लाख नौकरियों पर करेंगे। कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख नौकरी देने का वादा किया है। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार फिर से सत्‍ता में आई तो 6 महीने में हर कच्‍चा मकान होगा पक्‍का हो जाएगा। व

हीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कांग्रेस का 13 प्वॉइंट का एजेंडा बाबा नानक से प्रभावित है। हम घोषणा पत्र के जरिए लोगों को ये बताना चाहते हैं कि हम पंजाब के लिए क्या करने वाले हैं। पेड़ का फल निकल आया है और हम लोगों को फल खिलाना चाहते हैं। इसके साथ ही पार्टी ने मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं देने का भी वादा किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी करते समय मंच पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, प्रभारी हरीश चौधरी और पवन खेड़ा मौजूद रहे।

      घोषणापत्र में कांग्रेस के वादे

  1. शराब और रेत खनन के सरकारी निगम बानाकर तथा परिवहन और केबल के बेहतर विनियमन द्वारा माफिया राज को समाप्‍त करना।
  2. जरूरतमंद महिलाओं के लिए 1100 रुपये हर महीना और 8 सिलेंडर हर साल नि:शुल्‍क।
  3. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पहले दस्‍तखत के साथ हर साल 1 लाख नौकरियों का वादा।
  4. 6 महीने में हर कच्‍चा मकान होगा पक्‍का होगा।
  5. वृद्धावस्‍था पेंशन को बढ़ाकर 3100 किया जाएगा।
  6. दाल, तेल के बीच और मक्‍के की एमएसपी मिलेगी और खरीदी होगी।
  7. सभी जरूरतमंद छात्रों के लिए सरकारी स्‍कूल, कॉलेज और विश्‍वविद्यालय में मुफ्त शिक्षा मिलेगी। अनुसूचित जाति स्‍कॉलरशिप जारी रहेगी, ओबीसी और सामान्‍य वर्ग के लिए विस्‍तृत होगी।
  8. सरकारी अस्‍पतालों में सभी के लिए नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं होंगी।
  9. जरूरतमंद लड़कियों के लिए शिक्षा सहायता के तहत कक्षा 5 तक 5000 रुपये, कक्षा 10वी तक 10 हजार रुपये और कक्षा 12वीं तक के लि 20 हजार रुपये और कंप्‍यूटर।
  10. मनरेगा के तहत मजदूरी को बढ़ाकर 350 रुपये किया जाएगा, वहीं कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 150 दिन किए जाएंगे।
  11. स्‍टार्टअप के लिए 1 हजार करोड़ का निवेश फंड जारी होगा।
  12. स्‍टार्टअप के लिए दो लाख रुपए तक कोई ब्याज नहीं लगेगा।
  13. इंस्‍पेक्‍टर राज का अंत किया जाएगा।

About Post Author