दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

by Priya Pandey
0 comment

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और मपी के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरसल, लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने लक्ष्मण की राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर की गई टिप्पणी को अनुशासनहीनता माना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये फैसला लिया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।दरअसल, लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला और रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कुछ तीखी बातें कह दी थीं, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आईं। पार्टी ने इसे सीधा अनुशासनहीनता माना और सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें बाहर कर दिया। यानी, अब 6 साल तक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस का हिस्सा नहीं रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

About Post Author