Tiger Shroff को जान से मारने की सुपारी, मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by Priya Pandey
0 comment

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर गलत सूचना दी थी कि एक्टर को मारने के लिए 2 लाख रुपये दिए गए थे। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के रूप में हुई और वो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। वह मुंबई में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था।वह तनख्वाह न मिलने के कारण अपने मैनेजर और सुपरवाइजर पर काफी गुस्सा था और उनसे बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसने यह कदम उठाया और मुंबई पुलिस को बताया कि इन्हीं दोनों ने टाइगर श्रॉफ को मारने की सुपारी दी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिक्योरिटी कंपनी ट्रिग के कुछ लोग एक्टर टाइगर श्रॉफ की हत्या करने जा रहे हैं। उनकी हत्या के लिए हथियार और दो लाख की सुपारी भी दी गई है। इस फोन कॉल के बाद पुलिस हरकत में आई और फौरन जांच शुरू कर दी। जांच में जब सूचना को गलत पाया गया तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसे पंजाब के कपूरथला से हिरासत में लिया गया। फिलहाल पूछताछ जारी है।

 

About Post Author