Corona: देश में पिछले 24 घंटे में 300 से ज्यादा मामले आए, एक्टिव केस 6800 के पार

by Priya Pandey
0 comment

देश में कोरोना वायरस के केस लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।  बीते 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2053 केस हैं। इसी के साथ एक्टिव केसों की संख्या 6815 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना के नए वैरिएंट्स से 12 राज्यों में 68 मरीजों की मौत हुई हैं। सोमवार को केरल, दिल्ली और झारखंड में 1-1 मरीज ने जान गंवाई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई हैं।वहीं, कोरोना के बढ़ते मामले के बीच केरल के स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करते समय जून 2023 में जारी की गई कोविड गाइडलाइन पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में सभी कोमास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही ​​​​​​जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को 3 डॉक्टर समेत 6 नए केस सामने आए। इसके बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। MP में फिलहाल 43 एक्टिव केस हैं। भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। देश में कोरोना संक्रमण के कुल 6815 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के सबसे सक्रिय मामले केरल में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा में सक्रिय मामलों की संख्या अधिक है। वहीं, देश में 1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 68 मौतें कोरोना के कारण हुई हैं।

About Post Author