कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल, 24 घंटे में आये 89,129 मामले

by Sachin Singh Rathore
0 comment
पिछले एक हफ़्ते से कोरोना वायरस बेक़ाबू नज़र आ रहा है। शुक्रवार को देश मे 89,129 लोग संक्रमित पाए गए जिनमें 714 लोगों की मौतें हुई।। नए साल में एक दिन में इतने मामले पहली बार आये हैं। इसके साथ एक्टिव मरीज़ों की संख्या बढ़कर 6,14,696 पहुँच गई है।

7 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी

भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 वेक्सीन की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात तक 12,76,191 टीके लगाए जा चुके थे।
महाराष्ट्र में हालात सबसे ज़्यादा खराब
प्रदेश महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित है, जहां शुक्रवार को 47,827 केस दर्ज किए गए हैं, इसी के चलते पुणे में एक हफ़्ते के लिए 12 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है ये शनिवार से लागू होगा। मुंबई शहर में 8,844 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

CM उद्धव ने दिए लॉकडाउन के संकेत

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो लॉकडाउन लगाने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हम लोगों को कड़ाई से पालन करना होगा। महाराष्ट्र के पुणे में आज से सुबह 6 बजे से 12 घंटों का लॉकडाउन लागू हो गया है अगले शुक्रवार को फिर स्थिति का जायजा लेने के बाद इस आदेश की समीक्षा की जाएगी

दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का विचार नहीं

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 3,594 लोग संक्रमित पाए गए और 14 लोगों की मौत हुई। वहीं 2,084 लोग ठीक हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है, लॉक डाउन पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है लेकिन हालात बेक़ाबू हुए तो जनता की राय पर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया जाएगा।

देश मे अब तक 1 करोड़ 24 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं वहीं 1 करोड़ 15 लाख लोग सही भी हो चुके हैं। मौतों की संख्या 1 लाख 64 हज़ार के पार पहुंच गई है।

About Post Author