Coronavirus Update : पिछले 24 घण्टे में आये 34,861 मामले, ठीक हुए 38,393

by Sachin Singh Rathore
0 comment

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली, बीते 24 घंटे में 34 हज़ार, 861 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। वहीं 38 हज़ार 393 लोग ठीक भी हुए।

Credit- WHO

उधर मौत के आंकड़ो में कमी देखने को मिली है। बीते दिन से 481 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक कुल 3.12 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं 3.04 करोड़ से ज़्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। अगर बात करे एक्टिव मामलों की तो 3.99 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं अब तक 4.19 लाख लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

प्रमुख राज्यों का हाल

1- केरल बीते दिन केरल में 12,818 लोग संक्रमित पाए गए। 13,454 लोग ठीक हुए और 122 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.18 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,740 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.28 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2- महाराष्ट्र बीते दिन महाराष्ट्र में 7,302 लोग संक्रमित पाए गए। 7,756 लोग ठीक हुए और 120 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,169 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

4- उत्तर प्रदेश बीते दिन उत्तर प्रदेश में 52 लोग संक्रमित पाए गए वहीं 56 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,743 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,028 मरीजों का इलाज चल रहा है।

About Post Author