राफेल लड़ाकू विमान खरीद पर मोदी सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी सरकार को सलाह

by admin
0 comment

भारत सरकार द्वारा राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर फ्रांस की सरकार द्वारा बैठाई गई न्यायिक जांच की खबर देश-दुनिया में बड़ी सुर्खियों में आने से यह मामला फिर से ताजा होकर जन चर्चाओं में आ गया है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने केन्द्र की सरकार को सलाह दी है की वो भी इसका उचित संज्ञान ले तो बेहतर होगा।

उन्होने आगे ट्वीट किया की -वैसे रक्षा सौदों में कमीशन का आरोप-प्रत्यारोप व इसकी जांच आदि होना यहां कोई नया नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार के समय से ही पुराना ज्वलन्त अध्याय है। किन्तु केन्द्र की वर्तमान सरकार राफेल विवाद को जनसंतोष के मुताबिक निपटारा करके इस मुद्दे को विराम दे तो यह उचित, ऐसा बीएसपी का मानना है।

दरअसल, भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर इस राफेल खरीद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने इस को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें राहुल गांधी ने लिखा था कि, चोर की दाढ़ी, राफेल स्कैम!

राहुल गांधी के स्टेट के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में राफेल बेचने वाले देश फ्रांस ने एक जज की नियुक्ति की है। जिसमें फ्रांस से भारत को राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर पूरी जांच की जाएगी। इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि, राफेल लड़ाकू विमान खरीद में बड़ा भ्रष्टाचार है।

About Post Author