ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्थित एक घर में फटा गैस सिलेंडर, 4 साल का बच्चे की दर्दनाक मौत

by MLP DESK
0 comment

थाना बिसरख क्षेत्र के इटेड़ा गांव में चार वर्षीय एक बच्चा मंगलवार रात को गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

 

The news minute

 

थाना बिसरख प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि इटेड़ा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में बीती रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका चार वर्षीय बच्चा रितेश झुलस गया। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author