योगी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दे रही है। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा में स्थित आईटीआई हबीबपुर में लड़कियों को जेसीबी चलाना सिखाया गया।
जेसीबी प्रशिक्षण कोर्स पूरा होने के बाद आईटीआई हबीबपुर से 7 लड़कियों का चयन कर लिया गया है। इन 7 लड़कियों का चयन बल्लमगढ़ की एक कंपनी में हुआ है।
आईटीआई हबीबपुर में 20 लड़कियों को 40 दिनों तक जेसीबी प्रशिक्षण निशुल्क दिया गया। 40 दिनों तक लड़कियों ने जेसीबी चलाना सीखा। अब इनमें से 7 लड़कियों को नौकरी मिल गई है। इन 7 लड़कियों का बल्लमगढ़ में स्थित जेसीबी प्लांट में नौकरी के लिए चयन हो गया है। इस पर इन लड़कियों के परिजन काफी खुश है। लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा मौका मिला है।
आईटीआई हबीबपुर की संचालिका इंदु गोयल ने बताया कि, महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है। उनको काफी खुशी है कि उनके आईटीआई केंद्र से बेटियों ने जेसीबी चलाना सीखा है। यह देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम है। यह देश के लिए काफी गौरव की बात है कि, जिस देश में ग्रामीण लड़कियों को गाड़ी चलाना नहीं सिखाया जाता, उस देश की लड़कियां जेसीबी चलाना सीख कर नौकरी पा रही है।