IPL 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहेगी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं।।
कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें फाफ डुप्लेसिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। वहीं, ऋषभ पंत की टीम में एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और डेविड मिलर मौजूद हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स:करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।

