दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित के भतीजे पर जानलेवा हमला, पुलिस ने बताया पैसे का मामला

by admin
0 comment

दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित के भतीजे पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी के दौरान चेयरमैन गीता पंडित के भतीजा बाल-बाल बचा है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। वारदात के बाद दादरी थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है।

बताया जा रहा है कि, दादरी की चेयरमैन गीता पंडित का भतीजा पंडित अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने पंडित पर गोली चलाना शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि, विवेक पंडित पर अज्ञात हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की। लेकिन इस जानलेवा हमले में विवेक पंडित बाल-बाल बचकर वहाँ से भाग  हो गए।

बताया जा रहा है कि, विवेक पंडित पर प्रशांत नामक व्यक्ति और उनके साथियों ने जानलेवा हमला किया है। विवेक पंडित पर फायरिंग करने का कारण पैसे का मामला बताया जा रहा है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आपको बता दें कि गीता पंडित के पति विजय पंडित की भी गोली मार के हत्या की गई थी।

About Post Author