दिल्ली स्थित लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री के बेसमेंट में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। गोदाम में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि अभी इस घटना में किसी भी हताहात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।एएनआई के मुताबिक, केशवपुरम औद्योगिक क्षेत्र स्थित लॉरेंड रोड पर मौजूद गोदाम में लगी आग पर दमकल की कर्मियों में काबू पा लिया है।
#WATCH दिल्ली: केशव पुरम इंडस्ट्रियल एरिया में एक गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है। pic.twitter.com/OxJvQemtds
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2023