Deva Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की कमाई में उछाल, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

by Priya Pandey
0 comment

शाहिद कपूर की फिल्म देवा में दमदार किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मूवी खासा प्रदर्शन नहीं कर पाई है मगर ताजा आंकड़े कमाई में उछाल दिखा रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 1.20 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने वाली वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, देवा का कुल कलेक्शन 30.40 करोड़ रुपये का हो गया है।वहीं दुनियाभर इसने 45.4 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ये आंकड़े बताते हैं कि मूवी धीमी ही सही मगर रफ्तार पकड़ रही है। हालांकि ये आंकड़ों फिलहाल के और इसमें अपडेट की गुंजाइश है। बड़े पर्दे पर देवा फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है। इनके अलावा मूवी में परवेश राणा, कुब्रा सैत, पवैल गुलाटी, मनीष वाधवा और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

देवा एक मलयाली मूवी के रीमेक से बनाया गया है। इस फिल्म का नाम है मुंबई पुलिस जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल निभाया है। देवा बनाने वाले निर्देशक ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस मूवी को लोगों ने खूब पसंद किया था। अगर आपने अभी तक इसके ओरिजिनल वर्जन को नहीं देखा है तो वीकेंड पर इसे देख सकते हैं। ‘मुंबई पुलिस’ को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी को बॉबी और संजय ने लिखा था।

About Post Author