भारत ने सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच दुश्मनी को ख़त्म करने के लिए सीधे संपर्क और बातचीत का आह्वान किया और कहा कि नई दिल्ली मास्को और कीव दोनों के साथ संपर्क में रही है और रहेगी।

S Jaishankar/Reuters
संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आर रवींद्र ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय क़ानून और संप्रभुता और क्षेत्रीय राज्यों की अखंडता का सम्मान कर रहा है।
उन्होंने यूएन सेक्युरिटी कॉउंसिल ऑफ़ ब्रीफ़िंग में बोलते हुए कहा, “भारत ने हमेशा से ही यूक्रेन में तत्काल युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने बार-बार तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया और कहा है कि कूटनीति के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत रूसी संघ और यूक्रेन दोनों के संपर्क में है और आगे भी रहेगा। यूक्रेन में बढ़ती मानव संख्या और मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने यूक्रेन में संघर्ष क्षेत्रों से अपने नागरिकों को निकालने के लिए अहम और तत्काल क़दम उठाए हैं।
उन्होंने कहा, ‘अब तक करीब 22,500 भारतीय सकुशल घर लौट चुके हैं। हम अपने सभी सहयोगियों के हमारे निकासी प्रयासों में उनके समर्थन के लिए आभारी हैं।”
रवींद्र ने पोलिश विदेश मंत्री को उदारता और यूक्रेन में संघर्ष क्षेत्रों से सुरक्षित वापसी में भारतीय नागरिकों को दी गई मदद के लिए धन्यवाद दिया।
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत की थी और अन्य देशों को चेतावनी दी थी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के गंभीर परिणाम होंगे।