लोगों को संसद भवन से जोड़ने और संसद भवन के काम में पारदर्शिता के लिए डिजिटल संसद ऐप लॉन्च किया गया, देखिए क्या है खास

by Sachin Singh Rathore
0 comment

भारत सरकार द्वारा लोकसभा के डिजिटलीकरण और लोगों को सांसद से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है और इसी क्रम में 27 जनवरी 2022 को डिजिटल सांसद ऐप लॉन्च किया गया। लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत संसदीय कार्यवाही की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए यह एक सबसे बड़ा कदम भारत सरकार द्वारा उठाया गया है।

आज जनता खबरों और चीजों से रूबरू होने के लिए एप्लीकेशन का इस्तेमाल अधिक से अधिक करती है इसको देखते हुए डिजिटल संसद ऐप लॉन्च किया गया और इस ऐप में लोगों को संसदीय कार्यवाही और अन्य गतिविधियों की जानकारी मिलेगी।

डिजिटल संसद ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.loksabha.members

इस ऐप की मदद से संसद सदस्यों सत्र में उनकी भागीदारी 1947 से दिए गए बजट भाषण 12 वीं लोकसभा से 17वीं लोकसभा तक के सभा के कार्यवाही के बारे में सामान्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।  डिजिटल संसद में संसद की कार्यवाही दिन के प्रमुख खबरों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। ऐसे में देश की जनता संसद के वर्चुअल दौड़े के अलावा 2022 के बजट सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण भी इसी एप पर देख सकती है।

About Post Author