राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, जानें किस-किस ने डाला वोट

by Priya Pandey
0 comment

भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव शुरू हो चुका है। देश के 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इधर, सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं।

 

एमके स्टालिन ने चेन्नई में डाला वोट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में 15वें राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला।

पीएम मोदी ने डाला वोट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डाला।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने डाला वोट

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में गांधीनगर में वोट डाला।

सीएम योगी ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा पहुंचकर वोट डाल दिया है।

दार्जिलिंग से भाजपा विधायक नीरज तमांग जिंबा ने कहा, ‘यह केवल औपचारिकता है। वह पहले ही जीत चुकी हैं। आंकड़े कहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। यह खुशी का मौका है। हर जगह से समर्थन मिल रहा है। यह ऐतिहासिक है।’

चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं विचारधाराओं के बीच है- यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं।’
https://twitter.com/YashwantSinha/status/1548258746379673600?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1548258746379673600%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fpresidential-election-2022-live-updates-draupadi-murmu-yashwant-sinha-india-mps-mlas-voting-for-the-15th-president-2170283

About Post Author